दादा ईश्वरदास रोहाणी के जन्मोत्सव पर लगाए जाएंगे 1 लाख 25 हजार पौधे

पौधे लगाने की तैयारियों को लेकर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने किया निरीक्षण

0 31

 

 

जबलपुर। जबलपुर के नागरिकों की सेवा में समर्पित रहने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दादा स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी के जन्मोत्सव पर रॉंझी के मोहनिया क्षेत्र में 1 लाख 25 हजार पौधे लगाने का संकल्प आज केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं दादा श्री के सुपुत्र अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने लिया है। इसके लिए उन्होंने आज नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज एवं सभी क्षेत्रीय पार्षदगणों के साथ मोहनिया क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थल चिन्हित कर पौधे लगाने के संबंध में तैयारियॉं पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस संबंध में विधायक श्री रोहाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैंट विधानसभा के जननायक श्रद्धै दादा ईश्वर दास रोहाणी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर रक्तदान, वृक्षारोपण, बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी बैग का वितरण जैसे अन्य कार्यक्रम कैंट विधानसभा में आयोजित किए जाएंगे जिसमें एक बड़ा कार्यक्रम रॉंझी उपनगरीय क्षेत्र के मोहनिया में बृहद 1 लाख 25 हजार वृक्ष लगाए जाएंगे जिसकी शुरुआत 30 जून को 21 सौ वृक्ष लगाकर किया जाएगा। जिसके तहत कैंट क्षेत्र के लोकप्रिय लाडले विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी के मार्गदर्शन में सारी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। आज जिस स्थान पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित होना है उसका निरीक्षण विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी के द्वारा और साथ ही साथ नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू बिज के द्वारा किया गया जिसमें 21 सौ वृक्ष लगाने के लिए पर्याप्त गड्ढे हो गए हैं और साथ ही साथ इन वृक्षों को सुरक्षित रखने के लिए फेंसिंग चारों तरफ से की जा रही है। इन सभी छोटी-छोटी चीजों का निरीक्षण विधायक और निगम अध्यक्ष के द्वारा किया गया आज के इस कार्यक्रम में पुष्पराज सिंह सेगर, भगत सिंह वार्ड के पार्षद निशांत झरिया, लाला लाजपत राय वार्ड की पार्षद सावित्री शाह, सुदर्शन वार्ड की पार्षद संतोषी ठाकुर, सुरेश पटेल, कैलाश रजक, डॉक्टर कमल विश्वास, उदीप रील, दशरथ पटेल, सोनू पिल्ले, ओम प्रकाश कुशवाहा, विनोद चौधरी, सुभाषिनी राव, और अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.