मनीष शर्मा राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित

सतत सुरक्षा हेतु संघर्षशील मनीष शर्मा प्रदेश संयोजक नागरिक उपभोक्ता मंच

0 30

 

समाज सेवा, जन जागरुकता तथा मानव अधिकारों की सतत सुरक्षा हेतु संघर्षशील मनीष शर्मा प्रदेश संयोजक नागरिक उपभोक्ता मंच, प्रदेश अध्यक्ष आरटीआई विंग आप को नव्या फाउंडेशन आसनोल वेस्ट बंगाल द्वारा “राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2023” से सम्मानित किया, विगत दिवस वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यह सम्मान दिया गया।

मनीष शर्मा विगत 15 वर्षो से सतत् समाज कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यरत हैं इस सम्मान से पूर्व शर्मा को नारायण सोशल अवॉर्ड जयपुर, क्षत्रपति शिवाजी मोटिवेशनल अवॉर्ड पुणे, पर्यावरण प्रहरी सम्मान श्रेष्ठ पर्यावरणविद दिल्ली, सिटी एक्सीलेंस अवार्ड जबलपुर, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार लखनऊ, महात्मा गांधी अवॉर्ड फॉर सोशल वर्क कोटा, आदि सम्मान प्राप्त हुए हैं,सम्मानों से लगातार शहर का गौरव बढ़ाया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.