भाजपा अपने ही शासन में दिखी मजबूर !

भाजपा अपने ही शासन में दिखी मजबूर !

0 34

 

 

कोतवाली थाने में एक पूर्व मंत्री ,तीन विधायक भाजपा नगर अद्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी बैठे धरने पर कल विजय नगर स्थित बिजली दफ़्तर में हुआ था हंगामा स्थानीय लोगो की शिकायत पर भाजपा पार्षद पहुँचे थे दफ़्तर जमकर हुआ था बवाल घटना के बाद देर रात बिजली अधिकारियों ने भाजपा नेताओं के ख़िलाफ़ दर्ज करवा दी FIR काउंटर FIR के लिए आज एक शिकायतकर्ता पहुँचा कोतवाली थान भाजपा के तमाम नेताओं को FIR दर्ज करवाने आए पसीने एसपी आदित्य प्रताप सिंह पहुँचे मौके पर

ये था पूरा मामला

जबलपुर के विजयनगर स्थित विद्युत विभाग के दफ्तर में कल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारियों के बीच जमकर विवाद हुआ आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर में तोड़फोड़ की। नेताओं और पुलिस के बीच हुई समन्वय बैठक के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए थे, लेकिन रात को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर दी , इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काउंटर FIR दर्ज करने के लिए विधायक अभिलाष पांडे विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई विधायक अशोक रोहाणी ,पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, जबलपुर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रभात साहू के साथ लगभग 15 पार्षद कोतवाली में हंगामा करते रहे, लगभग 5 घंटे चले हंगामाने के बाद FIR दर्ज करने का भरोसा दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.