बालिकाओं के मेंटल हैल्थ काउंसलिंग

‘घरेलू हिंसा एवं महिला संबंधी अपराधों से पीड़ित महिलाओ/बालिकाओ के मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग

0 35

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08.07.2024 को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में ‘‘घरेलू हिंसा एवं महिला संबंधी अपराधों से पीड़ित महिलाओ/बालिकाओ के मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग’’ विषय पर जिला जबलपुर व कटनी में पदस्थ महिला हेल्प डेस्क अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यशाला में जे.एम.एफ.सी. श्री किरण वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय, डी.एल.ओ. श्री दीक्षित, ए.डी.पी.ओ. श्री जयवीर यादव, डॉ. विद्यारत्न बरकडे, निरीक्षक शबाना परवेज, निरीक्षक शशि धुर्वे, उप निरीक्षक आरती मण्डलोई तथा जिला जबलपुर एवं कटनी के सभी महिला डेस्क प्रभारी सहित 45 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
कार्याशाला में जे.एम.एफसी. श्री किरण वर्मा द्वारा घरेलू हिंसा से सबंधित तथा ए.डी.पी.ओ. श्री जयवीर यादव द्वारा अपराध अनुसंधान, पीडिताओं की समस्याओं एवं उनके निराकरण के बारे में जानकारी दी गयी।
डॉ. विद्यारत्न बरकडे द्वारा पीडित महिलाओं, बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय द्वारा घरेलू हिंसा व अपराध अनुसंधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.