दो दिन पूर्व शहर पहुंचे माननीय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में चल रहे पौधारोपण पर उठाये थे सवाल

पौधारोपण पर भी सवाल उठाते हुए इसमें भ्रष्टाचार होने की बात कही

0 19

दो दिन पूर्व शहर पंहुचे दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में चल रहे पौधारोपण पर भी सवाल उठाते हुए इसमें भ्रष्टाचार होने की बात कही थी। इसकी एक बानगी गुरुवार को लाला लाजपत राय वार्ड के मोहनिया में देखने को मिली। जहां दस दिन पूर्व भाजपा विधायक और महापौर द्वारा 1100 पौधों का रोपण किया गया था और इन पौधों को संरक्षित करने के लिए जालियां लगवाई गई थी। लेकिन अब जालियां नदारत है और पौधे सूख चुके हैं इसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस पार्षद दल ने मौके पर पंहुचकर निरीक्षण किया। जहां नगरनिगम की कारगुजारी देखने को मिली। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने महापौर और नगर निगम निगम पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है पौधारोपण के नाम पर सत्ता पक्ष जमकर बंदर बांट कर रहा है महापौर द्वारा शहर में 12 लाख पौधों के रोपण का दावा किया गया है लेकिन प्रारंभिक चरण में ही नगर निगम की हकीकत सामने आ रही है जहां अधिकारियों से लेकर सत्ता पक्ष जनता के पैसों की बर्बादी कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा उपनेताप्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी सचेतक अयोध्या तिवारी पार्षद ऋतु राजेश यादव पार्षद अनुपम जैन एवं ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर निगम सदन की बजट बैठक में कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम की लापवाही एवं भ्रष्टाचार पर लगातार सवाल उठाये थे इसी कारण सत्ता पक्ष ने बहुमत के आधार पर बजट पास किया.
आज इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेताप्रतिपक्ष शगुफ्ता गुड्डु उस्मानी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद ऋतु राजेश यादव, पार्षद अनुपम जैन, एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवीन्द्र कुशवाह आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.