भाजपा कार्यकर्ता जब चुनाव मैदान में उतरता है तब जीत उसके कदमों में होती है:- राकेश सिंह

पश्चिम विधानसभा के चार मंडलों की कार्यसमिति बैठक संपन्न

0 29

 

पश्चिम विधानसभा के चार मंडलों की कार्यसमिति बैठक संपन्न

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा के चार मंडल रानी दुर्गावती, नर्मदा, गिरिराज किशोर कपूर एवं महाराणा प्रताप मंडल में कार्यसमिति की बैठकें लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की गई।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए
कहा कार्यसमिति की बैठकें अत्यंत महत्वपूर्ण बैठके होती है चाहे राष्ट्रिय, प्रदेश, जिले की कार्यसमिति कार्यसमिति की बैठक को अथवा मंडल की कार्यसमिति की बैठक हो इनका संगठन के कार्य में सबसे अहम भूमिका होती है।

कार्यकर्ता जब मैदान में उतरता है और उसके पैरो की धूल जब उड़ती है तो निश्चित ही जीत का आसमान उसके कदमों में होता है और विगत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ ने अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा से यह साबित किया है और पश्चिम विधानसभा में दोनो चुनावो में भाजपा के पक्ष में मत दिलाए और जीत सुनिश्चित की।

उन्होंने कहा पार्टी में अनुशासन का सबसे अधिक महत्व है और कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी भी अधिओ है और आपके व्यवहार, आपके आचरण का असर जनता में होता है इसीलिए अपने कार्यों से पार्टी संगठन का नुकसान न हो इसका प्रयास हम सभी का होना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा मेरी सोच है इस विधानसभा में विकास की गंगा तेजी से बहे इसका प्रयास मैं कर रहा हूं। जब कोई बड़ा कार्य होता है तो थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता होती है और कार्यकर्ताओ को आज की इस बैठक में कहना चाहता हूं आप पार्टी की ताकत है और आप जब जनता के बीच जाए और उनका आभार व्यक्त करे साथ ही अपनी सरकारों की उपलब्धियों को बताते हुए आने वाले समय में आपकी विधानसभा में होने वाले विकास के कार्य हेतु उन्हे आश्वस्त करे और मैं विश्वास दिलाता हूं विकास का वह हर कार्य इस विधानसभा में होगा जिसके लिए जनता ने हमे चुना है।

नवनिर्वाचित सांसद श्री आशीष दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कहा लोकसभा चुनाव में 29 सीटे जीतकर मप्र ने ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जिसे कभी तोड़ा नही जा सकता। भाजपा के कार्यकर्ता को ऐसे ही देव दुर्लभ नही कहा जाता, विपरीत परिस्थितियों में भी अपना सर्वस्व न्यौछावर कर पार्टी की जीत के लिए कार्य करने का जज्बा सिर्फ हमारे कार्यकर्ताओ में ही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिस तरह मेहनत की है इसके लिए मैं इस जीत को अपने कार्यकर्ताओ को समर्पित करता हूं।

उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओ की प्रतिबद्धता और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के कारण तीसरी बार देश में हमारी सरकार बनी है और जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा को दिया है इस हेतु मैं कार्यकर्ताओ के साथ ही जनता के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा जबलपुर को विकास के राह में लाने का कार्य हमारे लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने अपने संसदीय कार्यकाल में किया और विकास जिस लाइन को उन्होंने बनाया है उसे आगे बड़ाने का कार्य मैं आप सभी के सहयोग से करूंगा और जबलपुर के विकास को हम तेजी से आगे के जाएंगे।

बैठक को नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने संबोधित करते हुए कहा पश्चिम क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओ ने इतिहास रचा है उन्होंने इस मिथक को तोड़ा की पश्चिम की सीट नही जीती जा सकती पर कार्यकर्ताओ ने जिस भाव से कार्य किया उसका परिणाम है कि हमने न सिर्फ विधानसभा का चुनाव जीता बल्कि लोकसभा चुनाव में भी जीत का रिकार्ड बनाया।

मंडलों की बैठक स्वागत के उपरांत शोक प्रस्ताव रखा गया जिसमे मंडल क्षेत्र में निवासरत पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार में हुए शोक पर संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनिट का मौन रखा गया।

बैठक में मप्र भाजपा की कार्यसमिति में पारित राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन किया गया।

मंडलों की बैठक में मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया, कौशल सूरी, राहुल खत्री, शैलेंद्र विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, जिला महामंत्री रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, अजय तिवारी, प्रशांत केसरवानी, सिद्धार्थ शुक्ला, शरद ताम्रकार, रविंद्र पचौरी, विवेक नायक, हृदेश राजपूत, राजेश बडगैया, रूपा राव, जीतू कटारे, प्रिया संजय तिवारी, मालती चौधरी, राहुल साहू, पूजा श्रीराम पटेल, जय चक्रवर्ती, निशा संजय राठौर, राजकुमार पटेल, सुनील पूरी गोश्वामी शारदा कुशवाहा, सुशील चोबे, दिलीप पटेल, अमन शर्मा उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.