मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर रहेगी खेल सितारों की धूम

महाकौशल क्रीडा परिषद का खेल रत्न समारोह आज

0 8

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर रहेगी खेल सितारों की धूम

महाकौशल क्रीडा परिषद का खेल रत्न समारोह आज

जबलपुर । खेल दिवस पर रहेगी खेल सितारों की धूम, हॉकी के जादूगर स्व. श्री मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन (राष्ट्रीय खेल दिवस) को महाकौशल क्रीड़ा परिषद् के द्वारा महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण 2024 का आयोजन रजत जयंती वर्ष के रूप में आज सायं 7:00 बजे मानस भवन, में किया जा रहा है। इस आयोजन में बॉडी बिल्डिंग के दो बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले भारतीय सेना के जांबाज खिलाड़ी अनुज कुमार, भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के नायक, पदमश्री व द्रोणाचार्य अवार्डी अजीत पाल सिंग, जिनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक अर्जित किया था एवं श्री सुशील दोषी, पदमश्री से सम्मानित एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कामेंट्रेटर जिन्होंने 300 से अधिक वनडे मैच एवं 100 से अधिक टेस्ट मैचों में कामेंट्री की तथा दूरदर्शन आने के पूर्व पूरा देश ट्रांजेस्टर कानों में लगाकर आँखों देखा हाल सुनने के लिये बेताब रहता था तथा श्री कुक्कू वालिया अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एम्पायर एसोसियेशन के चेयरमेन रहे, महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गुप्ता ने पत्रकार वार्ताओं में बताया कि महाकौशल क्षेत्र के 14 जिलों के सर्वोत्कृ ष्ट चयनित खिलाड़ियों को महापौर कप महाकौशल खेल रत्न से अलंकृत किया जावेगा, इस वर्ष 32 खिलाडियों को महाकौशल खेल रत्न से सम्मानित किया जावेगा, 2 खिलाड़ियों को खेल शिरोमणि सहित खेल के क्षेत्र में कार्य करने वाली 5 स्तुत्य खेल संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा, इस वर्ष महाकौशल क्रीड़ा परिषद् के द्वारा रजत वर्ष के उपलक्ष्य में सभी खेल रत्नों को रू. 5,100/- की राशि एवं खेल शिरोमणि को रू. 11,000/- की राशि से सम्मानित किया जावेगा। इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने में संस्था के संरक्षक विवेक कृष्ण तन्खा, जगत बहादुर सिंह अन्नू, सौरभ नाटी शर्मा, संस्था के संस्थापक डॉ. प्रशांत मिश्रा, संयोजक रवि पटेल, राकेश तिवारी, आरिफ बेग, सचिव वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष पप्पू वसीम खान, मनोज सेठ, सत्येन्द्र ज्योतिषी, महासचिव राजेश राजपूत, आशीष तिवारी, कोषाध्यक्ष हेमन्त नायडू, सहसचिव योगेन्द्र तिवारी, रमेश केशरवानी, आलोक असाटी, रोहित चौपड़ा, शकील अनवर का महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.