लमती में खाली पड़े प्लॉटों पर करेंगे मंदिर निर्माण- कांग्रेस

नए वार्डों की बदहाली दूर करने मानस विहार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

0 11

लमती में खाली पड़े प्लॉटों पर करेंगे मंदिर निर्माण- कांग्रेस

नए वार्डों की बदहाली दूर करने मानस विहार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

नगर कांग्रेस कमेटी ने नए वार्डों की बदहाली दूर करने का शंखनाद कर दिया हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल और कार्यकर्ता मानस विहार लमती में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

करीब चार दिन पूर्व अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने वार्ड 72 और 73 के अंतर्गत आने वाले मानस विहार क्षेत्र का भ्रमण किया था। जहां की स्थिति ऐसी है, जैसे रहवासियों को काले पानी सजा दी रही हैं। जिसके बाद कांग्रेस के आह्वान पर पार्षद दल के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। सौरभ शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ हैं। मानस विहार और उससे लगे सप्तऋषि नगर, कंचन विहार, मथुरा विहार, कचनार सिटी में समस्याओं का पहाड़ खड़ा हैं। जनता की मांगों को अनदेखा किया जा रहा हैं। खाली पड़े प्लाट नासूर बने हैं। साफसफाई से लेकर सडकों की हालत ग्रामीण क्षेत्रों से भी बदतर हैं।

खाली प्लाट पर करेंगे मंदिर निर्माण
धरने में पूर्व विधायक संजय यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर निगम यदि मानस विहार जैसी कॉलोनियों को अवैध कहकर विकास के मामले में पल्ला झाड़ रहा हैं। गंदे पानी से लबालब यहां के प्लाट जानलेवा बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। अब नगर निगम की कार्यवाही के नाम पर नोटिस बाजी नहीं चलेगी। सौरभ शर्मा ने कहा कि लमती के खाली प्लॉटों पर कांग्रेस मंदिर बनाएगी।

बेशर्म है नगर सत्ता
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सचेतक अयोध्या तिवारी, पंडा, पार्षद गुड्डा चौबे, आशुतोष ठाकुर समेत कई नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज में जनता से सौतलेपन का व्यवहार हो रहा हैं। नगर सत्ता बेशर्मी की हद पार कर रही हैं। विकराल समस्याओं से घिरे मानस विहार लमती क्षेत्र की जब तक हालत नहीं सुधरेगी, तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। आगे भी नए वार्डों में चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा।

अनिश्चितकालीन धरने में ये हैं मांगे
▪️मानस विहार, सप्तऋषि नगर, कंचन विहार, कचनार सिटी, मथुरा विहार, प्रभात नगर और आसपास के क्षेत्रों की सभी साइड रोड का निर्माण हो।
▪️गणेशोत्सव के पूर्व सभी सड़कों के गड्ढे भरकर समतलीकरण के साथ उन्हें आवागमन के लायक बनाए जाए।

▪️जलभराव वाले खाली प्लाट मालिकों पर निगम प्रशासन तत्काल एक्शन लें। भू स्वामी द्वारा फिलिंग और बाउंड्री न कराने की दशा में प्लाट को राजसात किया जाए।

▪️मानस विहार में शासन की रिक्त भूमि पर गार्डन, बच्चों के खेल मैदान के लिए दी जाए।

▪️डोर टू डोर कचरा व्यवस्था दुरुस्त हो। साथ ही हर गली के नाली निर्माण के कार्य में प्रगति लाए जाए।

▪️जिन क्षेत्रों को नगर निगम अवैध कॉलोनी मानकर विकासमद की राशि देने में आनाकानी कर रहा है, बिना किसी विकास शुल्क और वैधानिकता के साथ दूसरे वार्ड की तर्ज पर विकास शुरू हो।

▪️आगामी परिसीमन में क्षेत्र की जनता और सहूलियत के हिसाब परिसीमन हो।

▪️भौगोलिक स्थिति के हिसाब से नगर निगम जोन क्रमांक 15 का कार्यालय सुहागी में हैं। शहरी क्षेत्र विजयनगर और उसके आसपास वार्ड 72, 73 की जनता को निगम के किसी कार्य के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता हैं। लिहाजा जोन का एक उपकार्यालय विजयनगर में स्थापित किया जाए।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद संतोष पांडा, पार्षद अयोध्या तिवारी, पार्षद सत्येंद्र चौबे, पार्षद अयोध्या तिवारी,मदन लारिया,आशुतोष ठाकुर, अमृत शंकर पांडे, सुशांत पांडे,रितेश गुप्ता, प्रवेन्द्र चौहान, इमरान हुसैन संदीप जैन, रितेश नोतनानी, अमित गुप्ता, मुकेश ठाकुर, उमाशंकर चौधरी, विनय गुप्ता, माधुरी चौरसिया, दिव्या तिवारी, शिव शंकर पांडे, अर्पण गुप्ता, प्राची जसवाल, विष्णु कश्यप, कार्तिक अग्निहोत्री, बाबा ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.