शान्ति प्राप्त करने के लिए अंतर की यात्रा कराता है राजयोग मैडिटेशन

ब्रह्माकुमारी विमला दीदी

0 8

शान्ति प्राप्त करने के लिए अंतर की यात्रा कराता है राजयोग मैडिटेशन –

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव वरदान भवन कटंगा कॉलोनी सेवा केंद्र में इनरव्हील क्लब ऑफ़ जबलपुर ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस

इनरव्हील क्लब ऑफ़ जबलपुर ने संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस पर ब्रह्माकुमारीज शिव वरदान भवन में एक सादगीपूर्ण समारोह का आयोजन किया | मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के किये जा रहे हर कर्म का अंतिम लक्ष्य अपने जीवन में सुख और शान्ति की अनुभूति करना होता है | आज के समय में साधन और सुख सुविधाओं को एकत्र करने की होड़ में व्यक्ति लगे हुए है और समझते है की इन साधनों सुविधाओं को पा कर के वे सुख और शान्ति प्राप्त कर लेंगे | किन्तु एक साधन अथवा सुविधा को प्राप्त कर लेने के बाद भी संतुष्टि नहीं हो पाती है | शान्ति और सुख कही और नहीं अपितु अपने अंतर में झाँकने से मिलती है | इस अंतर की यात्रा में राजयोग मैडिटेशन बहुत मदद करता है |
आपने आगे कहा कि राजयोग मैडिटेशन अपनी जीवन में लाये छोटे छोटे परिवर्तनों की एक श्रृंखला है जो कि हमारे पूरे व्यक्तित्व को सुख और शान्ति से भर देती है |

इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब जबलपुर मिड टाउन की अध्यक्षा रश्मि सेन ,इनर व्हील क्लब जबलपुर पिंक सफायर की अध्यक्षा मिंटी रेखी, इनर व्हील क्लब जबलपुर प्लेटेनियम की अध्यक्षा अमिता स्वामी , इनर व्हील क्लब जबलपुर जेम्स कीअध्यक्षा सरिता वाधवानी , इनर व्हील क्लब जबलपुर की अध्यक्षा वर्षा गोलछा समेत अनेक सदस्य उपस्थित थी |

कार्यक्रम का संचालन रश्मि सेन ने किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.