प्रभु श्रीराम ने किया ताड़का-अहिल्या का उद्वार

गोविंदगंज रामलीला की भावपूर्ण प्रस्तुति, ताड़का देख बच्चे डरे

0 3

 

 

जबलपुर। गोविंदगंज रामलीला के विशाल मंच पर शनिवार रात ताड़का, मारीज वध-अहिल्या उद्धार की लीला हुई। इस दौरान उमड़ी अपार जनमेदिनी ने प्रभु श्रीराम की बाल लीला के अदभुत चित्रण का दर्शन लाभ लिया। व्यासपीठ से पं. वासुदेव शास्त्री ने कहा कि ताड़का वध वस्तुत: हमारे अंदर के विकार की ईश्वरीय लीला है। हम अपने अंदर के राम को जगाकर बुराइयों की ताड़का का वध कर सकते हैं।

अट्टहास कर आई ताड़का-

रामलीला मंच पर आज ताड़का वध की लीला गजब थी। अट्टहास करती आई राक्षसी ताड़का को देख छोटे बच्चे इधर-उधर भागने लगे। भगवान ने एक बाण से उसके प्राण हर लिये। इसके बाद उन्होंने अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन किया गया। आज राम के रूप में विश्वामित्र के रूप में सीताराम शास्त्री, ओम दुबे, लक्ष्मण के रूप में प्रखर पांडे, ताड़का के रूप में आकाश पाठक ने शानदार अभिनय किया।

आज सजेगी पुष्पवाटिका-

अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि रामलीला मंच पर आज नगर दर्शन पुष्प वाटिका गौरी पूजन की लीला होगी। मंच पर महामंत्री मनीष पाठक के निर्देशन पर वृंदावन वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर दर्शन के तहत जनकपुर के हाट का चित्रण किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.