गणपति आराधना के साथ रामलीला मंच का भूमि पूजन.

अनिल तिवारी 26वीं बार गोविंदगंज रामलीला समिति के निर्विरोध अध्यक्ष 

0 9

 

 

 

जबलपुर। प्रभु श्री राघवेंद्र सरकार की मानव लीला के शानदार मंचन के लिए देशभर में चर्चित रामलीला समिति श्रीगोविंदगंज इस वर्ष ऐतिहासिक 160वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रभु की लीला के मंचन की जोरदार तैयारियां समिति द्वारा कीं जा रहीं हैं। विगत दिवस समिति के संरक्षकों-पदाधिकारियों ने गणपति आराधना के बाद रामलीला के विशाल मंच का भूमिपूजन किया। इससे पूर्व श्री रामलीला भवन में समिति के सदस्यों ने नवीन वर्ष की कार्यकारिणी का चयन किया। सभी सदस्यों के सुझाव एवं मांग के अनुरूप पूर्व एमआईसी सदस्य और समाजसेवी पं. अनिल तिवारी को 26वें वर्ष लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं.कमलकिशोर तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश पाठक, अजय तिवारी, महामंत्री मनीष पाठक और कोषाध्यक्ष के पद पर राजीव गोयल का चयन हुआ। चुनाव अधिकारी अध्यक्ष चेम्बर आॅफ कॉमर्स रवि गुप्ता ने समिति ने शेष पदाधिकारियों के चयन का अधिकार अध्यक्ष को दिया। इससे पूर्व संरक्षक विजय सरावगी ने कोषाध्यक्ष की ओर से विगत वर्ष के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि प्रभु की लीला के मंचन को सभी के सहयोग से वे और व्यापक और नयनाभिराम बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.