जबलपुर लोकसभा के पूर्व सांसद स्व दादा बाबूराव परांजपे की जन्म जयंती पर भाजपा जबलपुर ने किया नमन

जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कहा कि स्वर्गीय दादा बाबूराव परांजपे जी का सम्पूर्ण जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

0 8

 

जबलपुर 23 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष ,जबलपुर संस्कारधानी के गौरव और पूर्व लोकसभा सांसद स्व दादा बाबूराव परांजपे की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में स्व श्री बाबूराव परांजपे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू एवं जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे उपस्थित थे।

जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कहा कि स्वर्गीय दादा बाबूराव परांजपे जी का सम्पूर्ण जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। सांसद और नेता के रूप में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से अपना स्नेह प्रदान किया और जीवन के किसी भी पड़ाव पर उन्होंने अपने काम को बखूबी निभाया। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय दादा बाबूराव परांजपे जैसे नेताओं ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत करने का काम किया। उसका फल यह है कि आज भारतीय जनता पार्टी विशाल वटवृक्ष के रूप में लोगों के सामने है। सभी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए। आज उनकी जयंती पर सभी कार्यकर्ता उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि स्वर्गीय दादा बाबूराव परांजपे ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पण सिखाया है ताकि हर समय अपने दल को मजबूती प्रदान की जा सके और संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। दादा बाबूराव परांजपे ने सांसद के रूप में जबलपुर की जनता के लिए अनेक काम कि हैं शहर की जनता का सीधा लगाव था। उनके चरणों में नमन करते हुए उनकी जयंती मनाई जा रही है।

पुष्पांजलि में निर्मल चौपड़ा, श्रीनिवास परांजपे,राजेश मिश्रा,उमेश बर्मन आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.