भाजपा जबलपुर ने स्वामी विवेकानंद की 122 वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

विजय नगर एवं बंगाली क्लब स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया याद

0 28

 

जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के निर्देश पर सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक स्वामी विवेकानंद की 122 वीं पुण्यतिथि पर विजय नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनको याद किया एवं एक समृद्ध और प्रगतिशील समाज के निर्माण के उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी , स्वामी विवेकानंद जी ने सनातन संस्कृति के दिव्यतम आदर्शों को और भी विश्वव्यापी बनाया और शिकागो विश्व धर्म परिषद् के माध्यम से विश्व को पुनः भारतीय तत्वज्ञान से अवगत कराया। रामकृष्‍ण मठ, रामकृष्‍ण मिशन और वेदांत सोसाइटी की स्थापना कर उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा के अध्ययन और पालन को सशक्त माध्यम दिया। उन्होंने युवाओं में देशप्रेम के संस्कार पल्लवित कर उन्हें राष्ट्रप्रथम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्वसंस्कृति व स्वधर्म के पथ पर स्वामी विवेकानंद जी के सन्देश युगों-युगों तक दिशा दिखाते रहेंगे।

इस दौरान स्वामी विवेकानंद मंडल में रंजीत पटेल, योगेश कुमार बिलोहा , रनेश खरे, रंजीत सिंह ठाकुर ,नितिन मिश्रा, विधेयश भपकार, चंद्रशेखर पटेल, आकाश गुप्ता,आदेश पटेल, अंकित नैमा, सुधांशु पचौरी,राहुल पटेल, शुभांश तिवारी, अभिनव पटेल, हिमांशु श्रीवास्तव,रितेश मिश्रा, मनोज तिवारी, राजू विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाली क्लब स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया इस अवसर पर श्री कमलेश अग्रवाल, अनूप शुक्ला,अजय पटेल पिंटू,अमित जैन,संजय शुक्ला,प्रणित वर्मा,संतोष विश्वकर्मा, प्रबोध पाठक,अवधेश यादव,बब्वन राव,बंटी विश्वकर्मा, प्रवीण जैन, संकल्प पाठक,शानू दुबे,निकित गुप्ता,मोइन खान,निलेश विश्वकर्मा,सजल विश्नोई,हिमांशु जैन,संजय तिबुडे,हीरा जाधव, प्रशांत जैन, अभिषेक जैन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.