रेलवे पुलिस की डी.आई.जी. श्रीमती मोनिका शुक्ला जबलपुर भ्रमण पर आयी।

डी.आई.जी. श्रीमती शुक्ला द्वारा आर.पी.एफ. आई.जी. जबलपुर से भेट की गई।

0 23

रेलवे पुलिस की डी.आई.जी. श्रीमती मोनिका शुक्ला जबलपुर भ्रमण पर आयी। डी.आई.जी. श्रीमती शुक्ला द्वारा आर.पी.एफ. आई.जी. जबलपुर से भेट की गई। इसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर श्रीमती सिमाला प्रसाद एवं उप पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर श्री लोकेश मार्को उपस्थित रहे। डी.आई.जी. श्रीमती शुक्ला द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कर्मचारियों की समस्या सुनी गई। इसके पश्चात् जी.आर.पी. थाना जबलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डी.आई.जी. श्रीमती शुक्ला द्वारा सभी विवेचकों को गिरफ्तारी एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंट वितरित कर प्रतिसप्ताह समीक्षा करने, जिन टेªनों में अधिक चोरियों हो रही है उन्हें चिन्हित करने, गुम बालक/बालिकाओं के प्रकरण में विशेष ध्यान देने, फरार अपराधियों की जमानत जप्ती की कार्रवाई करने एवं चलित टेªन में चोरी एवं प्लेटफार्म चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात् रेलवे स्टेशन जबलपुर में प्लेटफार्म कर भ्रमण कर डयूटीरत कर्मचारियों को अधिक से अधिक महिला संवाद करने, जागरूकतापूर्वक प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था डयूटी करने हेतु निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.