हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज में बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड का वितरण

इस दौरान मेकिनिकल, सिविल, इलेक्ट्रीकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, ईसी, सीएस एंड आईटी कें प्रत्येक ब्रांच के बेस्ट प्रोजेक्ट को पुरस्कृत किया गया।

0 37

जबलपुर। हितकारिणी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी और हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन (हेका) के संयुक्त तत्वावधान में बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड का वितरण महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। इस दौरान मेकिनिकल, सिविल, इलेक्ट्रीकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, ईसी, सीएस एंड आईटी कें प्रत्येक ब्रांच के बेस्ट प्रोजेक्ट को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मुख्य अतिथि व शासी निकाय अध्यक्ष प्रो योगेशचंद उपरीत और विशिष्ट अतिथि इंजी. अरूण भटनागर ने प्रतिभागियों से जानी। इस दौरान सिविल ब्रांच द्वारा चार, कम्प्यूटर साइंस ब्रांच से 12, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नालॉजी ब्रांच से तीन, इलेक्ट्रीकल्स ब्रांच से चार और मेकिनिकल ब्रांच से चार प्रोजेक्ट के प्रजेंटेशन दिए गए। प्रमुख प्रोजेक्ट में सोलर बेस्ड वायरलेस व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, डिजाइन ऑफ फ्लेक्सीबिल पेवमेंट, हाइड्रोलिक मल्टी ऑपरेशन बेस्ड मशीन, ऑर्डिनो मार्स रोवर, आईओटी बेस्ड होम ऑटोमेशन, मल्टीपर्पस कॉम्पपेट पोर्टेबल फार्मिंग मशीन, ई बायसिकिल आदि थे। इस दौरान प्राचार्य डॉ रिंकू कथूरिया, वित्त नियंत्रक सतीश रांका, उप रजिस्ट्रार पूजा दुबे, दिनेश सिंह ठाकुर, हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन (हेका) के अध्यक्ष नितिन झरबडे, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष प्रो एमके चौधरी, प्रोजेक्ट समन्वयक देवांषु प्यासी, सिविल विभागाध्यक्ष शशांक यादव, प्रोजेक्ट समन्वयक प्रवीण कौरव, इलेक्ट्रीकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रदीप खन्ना, प्रोजेक्ट समन्वयक जावेद अंसारी, शिव्या पाराशर, ईसी विभागाध्यक्ष राजा नामदेव, प्रोजेक्ट समन्वयक विवेक बनर्जी, सीएस एंड आईटी विभागाध्यक्ष सरिता पटेल, प्रोजेक्ट समन्वयक अमित कुररिया, ब्रजेश मिश्रा, रिया कुररिया, समन्वयक अभिषेक सोनी सहित विभिन्न विभागों के स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.