शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कांग्रेस पार्टी के संयोजन में नोदारा ब्रिज स्थित प्रतिमा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

0 26

 

जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress commeti) अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी के संयोजन में नोदारा ब्रिज स्थित प्रतिमा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी (RAJIV GANDHI) जी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संगोष्ठी सभा में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, विधायक लखन घनघोरिया,सांसद प्रत्याशी दिनेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, पूर्व विधायक संजय यादव,पूर्व विधायक विनय सक्सेना,युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह,ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश यादव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल नरेश बाजपेयी ने अपने विचार रखे।

आज राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ने उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया,कैसे राजीव गांधी जी द्वारा इस देश को एक नई दिशा दी गई,पंचायती राज,हरित क्रांति,श्वेत क्रांति,संचार क्रांति,भारत के युवाओं को अपने मत अधिकार का उपयोग १८ वर्ष में करने का अधिकार जैसे अहम मुद्दों पर काम किया जिसके लिये देश उन्हें आज भी याद करता है।

इस अवसर पर झल्लेलाल जैन, मुकेश राठौर,डॉ. राजेन्द्र पिल्ले, इंदिरा पाठक तिवारी,पार्षद अमरीश मिश्रा,गुड्डू नवी,शिशात सिंह ठाकुर,इमरान हुसैन,संदीप जैन,सुमित चौहान,मीनाक्षी स्वामी,पूजा सिंह,सावित्री कश्यप,रीना विश्वकर्मा,हुकुमचंद जैन,श्याम सोलंकी,युवराज तिवारी,नरसिंह पहलवान,महेश श्रीवास्तव,पार्षद रामकुमार यादव,अनिल गुप्ता,सी.पी. खान,सुधीर चौरसिया,रवि शर्मा, राजकुमार सोनी, राकेश चक्रवर्ती, डॉ. प्रशांत मिश्रा, विवेक अवस्थी, अतुल जोसेफ, श्याम खंडेलवाल, रिजवान अली कोटी, टीकाराम कोस्टा, पलस मजूमदार, एजाज अंसारी, रवि राय, जगदीश बरक़ैया सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

उपस्थित कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा का संचालन मनोज नामदेव तथा आभार प्रदर्शन विष्णु विनोदिया द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.