लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने पाटन विधानसभा कार्यकर्ताओं,मतदाताओं का प्रकट किया आभार

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत,ये जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित:- आशीष दुबे

0 11

 

 

 

जबलपुर। लोकसभा सांसद आशीष दुबे विगत दिवस संसद सत्र में शामिल होने के पश्चात शनिवार को कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करने हेतु पाटन विधानसभा पहुंचे,जहां पहुंचकर सांसद श्री दुबे ने लोकसभा चुनाव में सतत् रूप से सक्रिय भाजपा के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया एवं उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान पाटन विधायक अजय विश्नोई,भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी उपस्थित रहे।

सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और इस संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कार्यकर्ता ही है इस लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने जिस ऊर्जा और उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव में मेहनत की वह न केवल प्रशंसनीय है बल्कि उनके इस भाव को मैं नमन करता हूं।

श्री आशीष दुबे ने लोकसभा चुनाव के दौरान हुए अनेक स्मरणों का जिक्र करते हुए बताया कि चुनावी व्यस्तता के कारण बहुत से कार्यकर्ताओं तक मैं सीधे तौर पर पहुंच भी नहीं पाया लेकिन उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने बूथ और अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रियता से कार्य करते हुए मतदाताओं से संपर्क किया एवं ने केवल मतदान करवाया बल्कि पूरे उत्साह के साथ उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का भी कार्य किया ये भाव केवल एक भाजपा कार्यकर्ता के अंदर ही पाया जा सकता है और हम सभी इस कार्यकर्ता भाव को जीते हैं जिसका परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आज विश्व में सबसे बड़ी राजनैतिक दल के रूप में स्थापित है और देश को सतत रूप से आगे ले जाने का कार्य कर रहा है।

श्री आशीष दुबे ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का सम्मान किया एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद विधानसभा में भी मिला था और लोकसभा में भी मिला है और इतनी बड़ी ऐतिहासिक जीत के पश्चात हमारी जिम्मेदारी और जबाबदारी और अधिक बढ़ जाती है इसके लिए अब हमें मिलकर कार्य करना है।

विकसित और आत्मनिर्भर जबलपुर की परिकल्पना को साकार करना हमारा लक्ष्य

सांसद श्री दुबे ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य जबलपुर लोकसभा का समग्र विकास करना और विकसित व आत्मनिर्भर जबलपुर हेतु मिलकर कार्य करना है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा जनता के विकास एवं उत्थान हेतु अनेक जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाओं को चलाया जा रहा है जिसका लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले ऐसी चिंता करना है। श्री दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए वे सदैव तत्पर हैं और उनके सुख, दुख और प्रत्येक कार्य में उनके साथ खड़े हैं।

इस दौरान राजेश राय,राजेश दहिया भूपेंद्र सिंह,नरेंद्र पटेल, राजकुमार सिंह,देवेंद्र पटेल नरेश पटेल,मुकेश सेन सहित पदाधिकारी,कार्यकर्ता, क्षेत्रीयजन व भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.