धूमधाम से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित की जाने वाली शोभा यात्रा की भव्यता संस्कारधानी की पहचान बन चुकी है।

0 26

जबलपुर।भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित की जाने वाली शोभा यात्रा की भव्यता संस्कारधानी की पहचान बन चुकी है। ब्राह्मण एकता मंच एवं परशुराम वंशक संगठन के तत्वाधान में इस बार यह शोभायात्रा मालवी चौक से शाम 5:00 बजे समस्त विप्र बंधुओं की अगवाई में प्रारंभ हुई। यह शोभा यात्रा दिन-ब-दिन जबलपुर के लिए गौरवशाली लम्हों की साक्षी बनती जा रही है। मां नर्मदा की असीम कृपा व भगवान परशुराम के आशीर्वाद से इस शोभायात्रा का प्रयास है कि जबलपुर की सुख शांति, समृद्धि व आपसी सद्भाव का संदेश संपूर्ण देश में प्रवाहित हो। ब्राह्मण समाज सदैव से इस बात का द्योतक रहा है कि हम आप सब एक माला में पिरोये गए मोतियों की तरह एक सूत्र में बंधे रहे और जब जहां जैसी परिस्थितियों आए उसका मिलजुल कर मजबूती के साथ सामना करें। और आज हमें खुशी है कि हम संस्कारधानी में इसे देख भी रहे हैं और महसूस भी कर रहे हैं।

पंडित योगेंद्र दुबे एवं श्री राम दुबे के संयोजन में आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा में आज विधायक इंदु तिवारी विधायक लखन घनघोरिया, विधायक अभिलाष पांडे, पूर्व महापौर प्रभात साहू, श्री दिनेश यादव, श्री आशीष दुबे, समस्त पार्षद गण ———————-एवं सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विप्र संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समस्त विप्र बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवा तरुणाई ने हाथ में फरसा लेकर जय जय परशुराम के उद्घोष लगाये। शोभा यात्रा के दौरान माताओं-बहनों बुजुर्ग वर एवं बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। धर्म गुरुओं की अगुवाई में आयोजित की गई आज की इस शोभा यात्रा में ब्राह्मण एकता मंच एवं परशुराम वंशज संगठन के द्वारा 20 झांकियां, बैंड, शहनाई आदि की प्रस्तुति उल्लेखनीय रही। यह शोभा यात्रा मालवीय चौक से कोतवाली के बीच में जहां-जहां से होकर गुजरी उस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंच लगाकर, पुष्प वर्षा कर, मिष्ठान वितरण कर, शीतल पेय प्रदान कर इसका स्वागत किया।

शोभा यात्रा के समापन पर ब्राह्मण एकता मंच एवं परशुराम वंशज संगठन में जबलपुर की सुख शांति, समृद्धि, और उन्नति की भगवान परशुराम से प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.