हिंदी लेखिका संघ की मासिक काव्य गोष्ठी

माँ भगवती दुर्गा को समर्पित हिंदी लेखिका संघ की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

0 5

जबलपुर। माँ भगवती दुर्गा को समर्पित हिंदी लेखिका संघ की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना के साथ आरंभ गोष्ठी में सुधि साहित्यकार मातृशक्तियों का परिचय और वरिष्ठता के क्रम में सम्मान दिया गया। स्वागत सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने किया। अध्यक्ष डॉ. कामना तिवारी कौस्तुभ ने अपने उद्बोधन में बताया कि संगठन की गरिमा और सुंदरता सभी मातृशक्ति लेखिका बहनों के साथ मिलकर रहने से होता है। इस दौरान लगभग 25 मातृ शक्तियों ने काव्यपाठ किया। इस मौके पर नवरात्रि में माता की आराधना और महिलाओं की जिम्मेदारी पर भी चर्चा हुई। शक्ति, भक्ति, साहस, उमंग का पर्व नवरात्रि दुर्गा शक्ति की आराधना। दो नए सदस्यों शक्तियों का हिंदी लेखिका संघ में शामिल होना खुशी की बात है।
लेखिका संघ की मार्गदर्शक श्री मती चन्द्रा चतुर्वेदी, अर्चना मलैया और निर्मला तिवारी द्वारा बहुत ही सरल सहज और सुंदर रूप में उद्बोधन दिया गया। सभी मातृ शक्तियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। सभी ने एक दूसरे को नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ फिर से जल्दी मिलने का वादा कर लेखिका संघ की काव्य गोष्ठी का आनंद उठाया। काव्य पाठ में कविता प्रार्थना अर्गल, डॉ. अंकिता नेमा, तृप्ति त्रिवेदी, विनीता पैगवार विधि, सुश्री लता गुप्ता, सुश्री अंबर प्रियदर्शनी, आरती शर्मा, सिद्धेश्वरी सराफ शीलू, चंद्र प्रकाश वैश्य, शोभा सिंह, एडवोकेट प्रभा खरे, छाया सिंह, अलका मधुसूदन पटेल, किरण तिवारी, डॉ. कामना तिवारी, अर्चना मलैया, निर्मला तिवारी और सभी मातृशक्तियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। संचालन डाँ. कामना तिवारी, आभार प्रदर्शन लेखिका संघ की कोषाध्यक्ष सीमा बादल द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.