माता मरियम हमारी मुक्ति में सहायक

अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ की भक्ति में सम्मिलित हो एवं आत्मिक लाभ प्राप्त करें

0 11

माता मरियम हमारी मुक्ति में सहायक

2 सितंबर 2024 निर्मल चर्च में स्वास्थ्य की माता मरियम के आदर में नोविन प्रार्थना के चौथे दिन के आयोजन में उपस्थित मुख्य याजक श्रद्धा फा. जुड़ जेम्स, पल्ली पुरोहित सेंट थॉमस चर्च, रांझी, के द्वारा ध्वज आरोहण एवं मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। फा. जी द्वारा अपने सुंदर उद्बोधन में कहां गया कि, “जिस प्रकार मां को हम अपनी प्रार्थनाओं और निवेदनों के लिए हमारे और यीशु के बीच का मध्यस्थ मानते हैं, ठीक उसी प्रकार वह हमारी मुक्ति योजना में भी सहायता प्रदान करती है”। आज के समस्त कार्यक्रम का आयोजन समीक्षा टाउन, सावित्री बिहार के द्वारा किया गया, जिसमें श्रीमती. रोजमेरी थॉमस, श्रीमती. वेरोनिका बैप्टिश, श्री. सन्नू माइकल, श्री. मैथ्यू जोसफ बाबा, श्री. जेम्स एंथोनी एवं मास्टर जी, द्वारा किया गया। कल 3 सितंबर 2024, नवीन प्रार्थना का पांचवे दिन का संचालन, सरकारी कुआं, अच्छे मियां का बड़ा, द्वारा किया जाएगा। पल्ली पुरोहित फा. क्रिस्टोफर, सचिव श्री. शैलेश जॉर्ज, श्री. क्लेमेंट पायस, फ्री मॉरिसन थॉमस, श्री. ऑस्कर जोसेफ, श्री. पुष्पराज बर्नार्ड, श्री. रोहित गवांडे एवं श्री. लॉरेंस बरनाबस, श्री. क्रूस एंथोनी द्वारा माता मरियम के भक्तों से निवेदन किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ की भक्ति में सम्मिलित हो एवं आत्मिक लाभ प्राप्त करें

Leave A Reply

Your email address will not be published.