सांसद आशीष दुबे गृह मंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्य मनोनीत

।समिति गृह मामलों,राष्ट्रीय सुरक्षा,आंतरिक सुरक्षा से संबंधित

0 3

गौरतलब है कि देश के भीतर के  राष्ट्रीय विषयों से जुड़े मामलों में गृह मंत्रालय की  स्थायी संसदीय समिति गृह मंत्रालय की देखरेख और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करती है।समिति गृह मामलों,राष्ट्रीय सुरक्षा,आंतरिक सुरक्षा से संबंधित
विधेयकों पर अपनी महत्वपूर्ण राय देती है और गृह मंत्रालय व उससे संबद्ध विभागों की अनुदान माँगों की समीक्षा भी करती है।इसके अलावा समिति गृह मामलों से संबंधित सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर भी नज़र रखकर सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव देती है।साथ ही गृह मंत्रालय की संसदीय समिति सार्वजनिक महत्व के मामलों की जाँच कर  संसद को रिपोर्ट प्रस्तुत करती है।गृह मंत्रालय की संसदीय समिति
राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा सहित गृह मामलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों की जांच में सक्रिय रूप से शामिल रहती है।  पूर्व की समिति ने कोविड के दौरान  प्रबंधन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कामकाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्ट  प्रस्तुत की है।
जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे का संसद की इस महत्वपूर्ण समिति में सदस्य नामित होना जबलपुर के लिए निश्चित ही गौरव का विषय है।सांसद श्री आशीष दुबे के संसद की महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय की समिति में सदस्य मनोनीत किये जाने पर उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा,लोकनिर्माण मंत्री मंध्यप्रदेश शासन राकेश सिंह,राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी,पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष,विनोद गोंटिया,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सीए,भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू,ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू,पूर्व सांसद जय श्री बैनर्जी,रविनंदन सिंह,पूर्व महापौर सुशीला सिंह,पूर्व जे डी ए अध्यक्ष अनिल शर्मा,महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,पाटन विधायक अजय विश्नोई,केंट विधायक अशोक रोहाणी,पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु,उत्तर विधायक डॉ अभिलाष पांडे, बरगी विधायक नीरज सिंह,सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े,निगम अध्यक्ष रिंकुज विज़ सहित जबलपुर संसदीय क्षेत्र के पार्टीजनों,कार्यकर्ताओं एवं भाजपा परिवारजनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.