समय पर कार्यालय नहीं पहुँचने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का कटेगा वेतन

समय पर कार्यालय नहीं पहुँचने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का कटेगा वेतन - निगमायुक्त प्रीति यादव

0 33

 

जबलपुर। आम नागरिकों के कार्यो को समय पर करने तथा उन्हें उत्तम बुनियादी सुविधाएॅं प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाना शुरू कर दिया है। उन्होंने आज आकस्मिक रूप से 10ः30 बजे निगम मुख्यालय पहुॅंचकर नगर निगम के सभी विभागों में संधारित पंजी रजिस्टर को बुलबाकर जॉंच की और कार्यालयीन समय 10ः30 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति नहीं देने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को अनुपस्थित मानकर वेतन काटने की कार्रवाई सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिये।
निगमायुक्त ने आज सुबह-सुबह 10ः30 से लेकर 11ः00 बजे के बीच सभी विभागों के उपस्थिति पंजी रजिस्टर आयुक्त कार्यालय बुलवाई और अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों की सूची तैयार करने के साथ-साथ उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जितने भी अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाते हैं उन सभी के अनिवार्य रूप से वेतन काटने की कार्रवाई की जाये।
निगमायुक्त ने निगम मुख्यालय के साथ-साथ सभी संभागों में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होने और आम नागरिकों से प्राप्त प्रपत्रों उनके कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा के अंदर कार्य करने के निर्देश प्रदान किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.