commercial goat farming business profit – The Prapanch https://www.theprapanch.com India's Top News Portal Fri, 20 Dec 2024 05:43:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://www.theprapanch.com/wp-content/uploads/2024/04/cropped-Screenshot_9-32x32.jpg commercial goat farming business profit – The Prapanch https://www.theprapanch.com 32 32 ग्राम जमुनिया में किसान संगोष्ठी का आयोजन https://www.theprapanch.com/farmers-seminar-organized-in-village-jamunia/ https://www.theprapanch.com/farmers-seminar-organized-in-village-jamunia/#respond Fri, 20 Dec 2024 05:43:01 +0000 https://www.theprapanch.com/?p=4968 ग्राम जमुनिया में किसान संगोष्ठी का आयोजन
किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी
पाटन।केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जैविक खेती अभियान के अंतर्गत शिवशक्ति संस्था के द्वारा ग्राम जमुनिया तहसील पाटन जिला जबलपुर में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से ग्राम के श्री आशीष गोटिया, मनोज पटेल शिवम पटेल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए संस्था के वरिष्ठ कृषि अधिकारी विनोद द्विवेदी एवं शैलेन्द्र सिंह यादव ब्रांच मैनेजर के द्वारा किसानों को बताया की रासायनिक खादो एवं दवाइयां डालने से भूमि की उर्वरक शक्ति धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है एक दिन ऐसा आएगा कि सारी भूमि बंजर हो जाएगी। भूमि सुरक्षित रखने के लिए किसानों को जैविक खाद डालने के लिए प्रेरित किया।भूमि पर पाए जाने वाले लाभदायक मित्र कीट भी रासायनिक खाद्य व दवाइयां डालने से नष्ट होते जा रहे हैं और मानव शरीर में बहुत सी बीमारियां भी पैदा हो रही हैं। किसानों को ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद डालने के लिए बल दिया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए महोगनी के पौधे भी लगाए। जिससे आने वाले समय में किसान भाई अधिक लाभ भी कमा सकते हैं इस मौके पर जमुनिया के राजेंद्र सिंह रोहित रावत, हितेश यादव, आशीष गोटिया, मनोज पटेल चयन सिंह यादव दुर्गेश पटेल शिवम पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे है |

]]>
https://www.theprapanch.com/farmers-seminar-organized-in-village-jamunia/feed/ 0