cricket with vishal shorts – The Prapanch https://www.theprapanch.com India's Top News Portal Sun, 30 Jun 2024 16:09:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://www.theprapanch.com/wp-content/uploads/2024/04/cropped-Screenshot_9-32x32.jpg cricket with vishal shorts – The Prapanch https://www.theprapanch.com 32 32 ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जिला जबलपुर ने जीता https://www.theprapanch.com/district-jabalpur-won-the-overall-championship-title/ https://www.theprapanch.com/district-jabalpur-won-the-overall-championship-title/#respond Sun, 30 Jun 2024 16:09:09 +0000 https://www.theprapanch.com/?p=2006 23वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में किया समापन]]>

23वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में किया समापन

 

👉 एथलेटिक में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप का खिताब महिला वर्ग में जी.आर.पी. जबलपुर की प्रिया सिंह ने एवं पुरूष वर्ग में जिला छिंदवाड़ा के आशीष यादव ने जीता

23 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज दिनॉक 29-6-24 को सायं 5-30 बजे पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनो के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश ंिसह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा, उपुअ मुख्यालय श्री भगत सिंह गौठरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री बैजनाथ प्रजापति तथा शहर के थाना प्रभारियों सहित पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, साथ ही 6 वीं वाहिनी वि.स.बल एवं पुलिस बैंण्ड के द्वारा अभिवादन किया गया। तत्पश्चात इस खेल कूद प्रतियोगिता मे 15 ईकाईयों से आये पुलिस के खिलाडियो ने जोश एवं उल्लास के साथ मुख्य अतिथि का अभिवादन किया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीगण, मीडिया के सम्मानीय बंधुगण एवं विभिन्न जिलो सेे आये खिलाडियों का स्वागत करते हुये बताया कि इस आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 15 इकाईयों (जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सिंगरौली, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, मण्डला, बालाघाट, सिवनी, छिन्दवाड़ा, नरसिहपुर, जी.आर.पी. जबलपुर, पीटीएस उमरिया) के 224 खिलाडियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता मे 6 टीम गेम्स हाकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैेण्डबॉल, एवं व्यक्तिगत स्पर्धा कुश्ती, वेटलिफिटिंग, के अतिरिक्त एथलेटिक्स की समस्त प्रतियोगिताये जैसे दौड, कूद, एवं थ्रो आदि के इवेन्टस हुये। सभी स्पर्धाओं में भी विभिन्न इकाईयों के प्रतिभागियों द्वारा अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है जिन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आयोजित प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन म.प्र. पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हेतु पूर्वी जोन जबलपुर की टीम मंे किया गया है ।
प्रतियोगिता में आयोजित खेल एथलेटिक्स, फुटबॉल, पुलिस मैदान पर, कबड्डी एवं वेट लिफ्टििंग इंडेार स्टेडियम खेल युवक कल्याण भवन में तथा, व्हालीबॉल, बासकेट बॉल, रेल्वे मैदान पर, हॉकी रानीताल मैदान पर आयोजित हुयेे।
प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने पर स्पोर्टस संचालक- पश्चिम/मध्य रेल स्पोर्टस आफीसर, क्षेत्रिय खेल अधिकारी- खेल एवं युवक कल्याण जबलपुर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर तथा समस्त खेल संघों व उनके रैफरियों का सहयोग प्राप्त हुआ है।
सभी टीमो के खिलाडियांे ने अनुशासन मे रहकर अपनी अच्छी खेल भावना का परिचय दिया और इस आयोजन को सफल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, इसके लिये आपने सभी खिलाडियों तथा टीम मैनेजर को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। खेलो के निश्पक्ष आयोजन के लिये शहर के विभिन्न खेल संगठनों के निर्णायकों का सहयोग लिया गया, साथ ही मीडिया बंधुओ का भी प्रचार प्रसार मे सराहनीय योगदान रहा, जिसके लिये भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

]]>
https://www.theprapanch.com/district-jabalpur-won-the-overall-championship-title/feed/ 0