how to make rakhi at home – The Prapanch https://www.theprapanch.com India's Top News Portal Mon, 19 Aug 2024 05:21:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://www.theprapanch.com/wp-content/uploads/2024/04/cropped-Screenshot_9-32x32.jpg how to make rakhi at home – The Prapanch https://www.theprapanch.com 32 32 सैन्य जवानों संग मा. विधायक जी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व। पर्व। महोदय जी, https://www.theprapanch.com/honble-mla-ji-celebrated-rakshabandhan-festival-with-army-soldiers-festival-sir/ https://www.theprapanch.com/honble-mla-ji-celebrated-rakshabandhan-festival-with-army-soldiers-festival-sir/#respond Mon, 19 Aug 2024 05:20:34 +0000 https://www.theprapanch.com/?p=2899 आज जे.के. सैलीब्रेशन सदर बाजार में देश की शरहद पर मर मिटने वाले ऐसे वीर जवान जो अपने परिवार से दूर रहकर रक्षाबंधन का पर्व नहीं मना पाते हैं।]]>

सैन्य जवानों संग मा. विधायक जी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व। पर्व। महोदय जी,

आज जे.के. सैलीब्रेशन सदर बाजार में देश की शरहद पर मर मिटने वाले ऐसे वीर जवान जो अपने परिवार से दूर रहकर रक्षाबंधन का पर्व नहीं मना पाते हैं। ऐसे सैन्य जवानों के साथ मा. विधायक श्री अशोक रोहणी जी ने रक्षाबंधन का पर्व दादा रोहाणी सेवा समिति की महिलाओं के साथ मनाया सभी बहनों ने सैन्य जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर एवं टीका लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की महिला पुलिस कॉन्सटेबल ने विधायक जी रक्षासूत्र बांधा और उनके सेवा कार्य को सराह सैन्य जवानों एवं विधायक जी ने समाजसेवी महिलाओं को उपहार भेंट किया।

इस अवसर पर सुन्दर अग्रवाल, सचिन जैन सहारा, आशीष राव, संजय वर्मा, दामोदर सोनी, निशांत झारिया, पुष्पराज सिंह सेंगर, गुड्डा केवट, श्याम कनौलिया, विभा उपाध्याय, पुष्पा तिवारी, सोना वर्मा, उर्मिला विश्वकर्मा, तनुश्री सिंह, कृष्णादास चौधरी, कंचन सरण, सुमन वर्मन, अंजू थापा, सावित्री साह, उर्मिला शर्मा, लता कुशवाहा, सविता पासी, संगीता पासी, लक्ष्मी चौधरी, प्रभा स्वामी, रीता लोधी, संध्या पासी, रानी पटेल, लीला दीवान, रोशनी वर्मन, इंदू मनोहर, विकास बावरिया, चमन रजक, बंटी शिवहरे, दशरथ पिल्ले, संजय बावरिया, राजेश श्रीवास, हेमन्त केशरवानी, प्रमोद बेन, नीलम करौसिया, गुड़िया दयाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

]]>
https://www.theprapanch.com/honble-mla-ji-celebrated-rakshabandhan-festival-with-army-soldiers-festival-sir/feed/ 0
फूलों का तारों का सबका कहना है गीत से गूंजा भॅंवरताल स्थित कल्चरल स्ट्रीट https://www.theprapanch.com/cultural-street-situated-in-bhanwartal-reverberated-with-the-song-phoolon-ka-taron-ka-sabka-hai/ https://www.theprapanch.com/cultural-street-situated-in-bhanwartal-reverberated-with-the-song-phoolon-ka-taron-ka-sabka-hai/#respond Tue, 13 Aug 2024 06:16:06 +0000 https://www.theprapanch.com/?p=2779 मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आयोजित ‘‘देवी अहिल्याबाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षा बंधन कार्यक्रम’’ का जबलपुर में भी किया गया लाइव प्रसारण ]]>

फूलों का तारों का सबका कहना है गीत से गूंजा भॅंवरताल स्थित कल्चरल स्ट्रीट

रक्षाबंधन सावन उत्सव थीम पर हुआ ‘‘देवी अहिल्याबाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षा बंधन कार्यक्रम’’

मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आयोजित ‘‘देवी अहिल्याबाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षा बंधन कार्यक्रम’’ का जबलपुर में भी किया गया लाइव प्रसारण

भॅंवरताल कल्चरल स्ट्रीट में आयोजित में आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमाध्यक्ष रिंकू विज, पार्षद योगेन्द्र उइके, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को राखी बांधकर मनाया भाई बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन

देश भक्ति गीतों, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी छात्राओं के द्वारा दी गई

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास भोपाल में सुबह 11ः00 बजे से देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण नगर निगम के में भॅंवरताल गार्डन स्थित कल्चरल स्ट्रीट में किया गया। कार्यक्रम में सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया गया। सीधा प्रसारण कार्यक्रम के दौरान जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने भॅंवरताल कल्चरल स्ट्रीट में आयोजित देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन के माध्यम से उपस्थित महिलाओं का समाज में सम्मान और उनके योगदान को सराहा। बहनों से राखी भी बंधवाई। आयोजित कार्यक्रम में कदम संस्था के द्वारा देश भक्ति व सावन माह से संबंधित विभिन्न लोकनृत्य की प्रस्तुतियॉं भी दी गयी, जिसने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियां का मन मोह लिया।
इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, पार्षद योगेन्द्र उइके, पूर्व पार्षद शशि श्रीवास आदि जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, आयुक्त आर.पी. मिश्रा, विद्यानंद बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह, उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, शिक्षा अधिकारी श्रीमती वीणा वर्गीस, संभागीय अधिकारी राकेश तिवारी, पवन ठाकुर, सोनिका मतेले, प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पाण्डेय, श्रीमती दीप्ति शर्मा, श्रीमती संगीता दीक्षित, आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन में कदम संस्था के द्वारा देशभक्ति एवं सावन माह से संबंधित विभिन्न गीत व लोकनृत्यों की प्रस्तुती कृष्णकांत दीक्षित के निर्देशन में की गई। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया।

]]>
https://www.theprapanch.com/cultural-street-situated-in-bhanwartal-reverberated-with-the-song-phoolon-ka-taron-ka-sabka-hai/feed/ 0