important articles for upsc in english – The Prapanch https://www.theprapanch.com India's Top News Portal Sun, 09 Feb 2025 07:14:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://www.theprapanch.com/wp-content/uploads/2024/04/cropped-Screenshot_9-32x32.jpg important articles for upsc in english – The Prapanch https://www.theprapanch.com 32 32 सेवा, सुशासन व राष्ट्रवाद का कमल दिल्ली में खिलने पर भाजपा ने मनाया जश्न https://www.theprapanch.com/bjp-celebrates-lotus-of-service-good-governance-and-nationalism-in-delhi/ https://www.theprapanch.com/bjp-celebrates-lotus-of-service-good-governance-and-nationalism-in-delhi/#respond Sun, 09 Feb 2025 07:14:02 +0000 https://www.theprapanch.com/?p=5739 दिल्ली 'मोदीजी की गारंटी' को निरंतर साकार होते देख रही है]]>

सेवा, सुशासन व राष्ट्रवाद का कमल दिल्ली में खिलने पर भाजपा ने मनाया जश्न

जबलपुर। दिल्ली ‘मोदीजी की गारंटी’ को निरंतर साकार होते देख रही है और झूठ, फरेब व भ्रष्टाचार की आप-दा छट गई है उसी का सुपरिणाम है कि उसने भाजपा को प्रचंड जनादेश दिया है, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्वर्णिम विजय पर सभी दिल्लीवासियों और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए भाजपा द्वारा मालवीय चौक में आयोजित मिष्ठान वितरण के अवसर पर कही।

श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र जी के विजनरी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नड्डा जी के कुशल निर्देशन में मिली यह ऐतिहासिक जीत देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर अथाह जन-विश्वास का प्रतीक है।

श्री सिंह ने कहा राहुल गांधी अपने संकल्प के बहुत पक्के हैं। यह उनका ही संकल्प है, जिस कारण वे बड़ी ही शिद्दत से कांग्रेस को शिखर से शून्य तक ले आए हैं जिस तरह दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के शून्य के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है उसी तरह बचे हुए राज्यों में भी कांग्रेस शून्य की यात्रा में जायेगी ऐसा दिखता प्रतीत हो रहा है।

सांसद श्री आशीष दुबे ने इस अवसर पर देश और दिल्ली की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह मोदी जी के विकास और विश्वास की जीत है और इस जीत ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता 10 साल के कुशासन से सुशासन की ओर बढ़ रही है।

नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा दिल्ली की जनता को दस साल के आपदा के कुप्रबंधन से आज मुक्ति मिली है, यह भाजपा के कार्यकर्ताओ की मेहनत और हमारे नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास ही है कि अरविंद केजरीवाल के साथ उनके सभी प्रमुख नेताओं को जनता ने घर बैठा दिया है।

उन्होंने कहा दिल्ली में मिली इस जीत पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मालवीय चौक में मिष्ठान वितरण किया गया और उत्साहित कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की है।

इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अजय विश्नोई नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक शरद जैन, हरेदंद्रजीत सिंह बब्बू, निलेश अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व महापौर सदानंद गोड़बोले, स्वाति गोडबोले, अश्वनी परांजपे, अरविंद पाठक, पंकज दुबे, रजनीश यादव, संदीप जैन, अभय सिंह ठाकुर, जय सचदेवा, तृष्णा चटर्जी, रंजीत पटेल, बाबा श्रीवास्तव, डिंपी विश्वकर्मा , संतोषी ठाकुर, कमलेश अग्रवाल, सोनू बचवानी, रूपा राव, योगेंद्र सिंह राजपूत, उवेज अंसारी, शिवा चौधरी, मनीष जैन कल्लू, प्रमोद चोहटेल, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

:- श्रीकान्त साहू
जिला मीडिया प्रभारी

]]>
https://www.theprapanch.com/bjp-celebrates-lotus-of-service-good-governance-and-nationalism-in-delhi/feed/ 0