धनवंतरी नगर में शराबियों पर लगाम लगाने महिलाओं ने उठाये डंडे

पुलिस ने महिला संगठनों की मदद से शुरू किया अभियान

0 38

जबलपुर। शहर में अब शराब और मांस बिक्री व अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने महिलाओं ने भी हाथ में डंडे उठा लिये हैं। और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के साथ भ्रमण करना शुरू कर दिया है। महिलाओं का कहना है कि शराबियों और मांस विक्रेताओं को अभी सिर्फ समझाईश दी जा रही है। कि शराब पीकर बेवजह न खड़े रहें। जिससे महिलाओं का आने जाने में परेशानी हो। खुले में मांस बेचने वालों को भी हिदायत दी जा रही है कि दुकान के सामने भीड़ न लगायें और गदंगी ने करें। उसके बाद इन लोगों को पीटने का काम करेंगे। पुलिस की यह अनूठी पहल शहर में पहली बार की जा रही है। जिसमें महिला संगठनों की मदद से शहर में अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिये प्रयास शुरू कर दिये गये हैं।

संजीवनी नगर में धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र की प्रयास जनसशक्तिकरण संस्थान की महिलाओं ने हाथ में डंडे उठाये और निकल पड़ी क्षेत्र में शराब दुकानों के बाहर लोगों को समझाईश देने। संगठन की महिलाओं ने कहा है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह इस अभियान में महिलाओं को शामिल कर गौरवान्वित किया है। हम सभी महिलाएं पुलिस के इस अभियान में पुलिस का साथ देकर क्षेत्र में शराबियों और बदमाशों को सबक सिखायेंगे। पुलिस के अभियान को रफ्तार देने के लिये महिलाएं भी साथ देने सड़कों पर उतरी गईं है। हाथों में लाठियां थाम कर महिलाओं ने शराबियों को समझाइश दी कि शराब पीकर दुकानों और सड़कों पर भीड़ न लगायें।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाये कदम-
पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से शहर के महिला संगठनों की मदद ली है। कई क्षेत्रों में शराब के अड्डों पर शराबियों के द्वारा नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ को देखते हुये पुलिस ने इसअभियान की शुरूआत धनवंतरी नगर से शुरू की है। साथ ही खुले में मांस बिक्री करने वालों पर भी लगाम लगाई जायेगी। यह अभियान शहरभर में चलायेगा। जिसमें मुख्य भूमिकाओं में महिलायें ही रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.